फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल कारोबारी के घर से चार लाख के आभूषण चोरी

Tue, 09 Jun 2015 11:38 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के नई कालोनी में मंगलवार की दोपरह एक साइकिल कारोबारी के मकान में घुसकर चोरों ने करीब चार लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइकिल कारोबारी जाबिर हसन ने बताया कि मोहल्ला इस्लामनगर में रहने वाले उसके बड़े भाई बाबू अंसारी का मंगलवार की सुबह इंतकाल हो गया था। लिहाजा वह मकान में ताला डालकर परिवार समेत उनकी मइयत में शामिल होने गए थे। दोपहर बाद वापस लौट कर देखा तो चोर घर की आलमारी का ताला तोड़ चार लाख रुपये के गहने चुरा ले गए थे।

देखने पर पता चला कि चोर उसके मकान के पिछवाड़े की चहारदीवारी लांघकर अंदर दाखिल होने के बाद कमरे का ताला तोड़ आलमारी तक पहुंचे थे। चोरी गए सामानों तीन सोने के हार, एक गुलबंद, चार अंगूठी, एक घडी, चांदी का पेन एक, पंद्रह चांदी की अंगूठी और पांच चांदी के सिक्के शामिल हैं। परिवार वालों की सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

धूप, तेज हवा का चोरों ने उठाया लाभ
मंगलवार की दुपहर चोरों ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया उस समय न केवल तेज धूप थी बल्कि गर्म तेज हवाएं भी चल रही थीं। पासपड़ोस के लोग घरों में दुबके हुए थे। इसका चोरों ने लाभ उठाया। यही वजह रही कि चोर घटना को अंजाम देते रहे और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। गृहस्वामी की पत्नी मुनैईया बेगम का रोते-रोते बुरा हाल था।
000
साइकिल कारोबारी के बंद पड़े मकान में चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में मामला मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

- राजेश यादव, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें