फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटपुरा के पूर्व प्रधान लापता

Sun, 24 May 2015 10:18 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल किनारे पशु चराने गए जटपुरा के पूर्व प्रधान 45 वर्षीय रामलाल रहस्यमय ढंग से लापता हो गए।  पूर्व प्रधान के कपड़े, चप्पल आदि सामान नहर पटरी पर मिला है। दूसरे दिन भी पूर्व प्रधान का सुराग न लगने पर परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान शनिवार को पशुओं को चराने गए थे। गांव की एक बुजुर्ग महिला भी पशु चराने गई थी। पूर्व प्रधान के देररात तक घर न लौटने पर उनकी खोज शुरू हुई।  बुजुर्ग महिला ने बताया कि रामलाल नहर किनारे पशु चरा रहा था। वहीं वह भी पशु चरा रही थी। शाम को अधिक गर्मी की बात कहते हुए रामपाल नहर में नहाने की जानकारी देकर नहर की ओर गए थे। इसके बाद नहीं लौटे।

बुजुर्ग महिला की सूचना पर गांव के तमाम लोग पूर्व प्रधान की खोज में नहर किनारे पहुंचे। प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नहर पटरी पर पूर्व प्रधान के कपड़े, चप्पल, दराती, माचिस आदि  सामान मिला है। कई किलोमीटर दूर तक नहर में पूर्व प्रधान की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


प्रधान विपिन सिंह ने विधायक पीतमराम को मोबाइल पर घटना की जानकारी देकर नहर बंद कराने की मांग की। प्रधान ने बताया कि विधायक ने नहर बंद कराने को बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें