फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने ऑनलाइन कर ली एक लाख की खरीदारी

Mon, 09 Nov 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात युवक ने मोहल्ला बशीर खां निवासी शहबाज हुसैन के खाते से एटीएम के जरिए एक लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बशीर खां निवासी शहबाज हुसैन ने बताया कि वह आलू का थोक विक्रेता है। उसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा नवीन मंडी स्थल में है। उसके खाते में एक लाख सात हजार सात सौ तीन रुपयेे थे। किसी ने उसके खाते से अलग-अलग एटीएम से एक लाख रुपये की खरीदारी कर ली। तीन नवंबर की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल की और अपने को शाखा प्रबंधक बताते हुए कहा कि बैंक के नए नियम आ गए हैं। पुराना एटीएम व खाता संख्या निरस्त कर नए दिए जा रहे हैं। जालसाज ने तीन व चार नवंबर को उसके खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर रुपये हड़प लिए। उसने मामले की शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक से भी की, लेकिन बैंक स्तर से कोई कार्रवाई होने से उन्होंने इंकार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें