फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले भाई सहित तीन पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

Mon, 09 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर के खेड़ी रांगडान में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने कुलविंद्र के बयानों के आधार पर उसके सौतेले भाई सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि रविवार को जमीनी विवाद के चलते दो सौतेले भाईयों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे भाई पर दो हवाई फायर किये थे।
विज्ञापन



खेड़ी रांगडान निवासी कुलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके सौतेले भाई अमरीक सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार सुबह 11 बजे वह अपने भतीजे पवन के साथ खेत में गेहूं की बिजाई कर रहे थे। जब वे खेत को ट्रैक्टर से जोत रहे थे तो उसका सौतेला भाई अमरीक, अपने बेटे साहब सिंह व साथी जरनैल सिंह के साथ खेत में आया। उसके भाई के बेटे के पास दो नाली बंदूक थी।


इससे पहले वह कुछ समझ पाता अमरीक ने जमीनी को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। तभी अमरीक के बेटे ने बंदूक से फायर कर दिया था। इसमें वह बाल बाल बच गया। कुलविंद्र ने बताया कि वह जान बचाकर किसी तरह से घर पहुंचा तो उसका भाई  पीछे पीछे उसके घर में आ गया। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उस पर हमला किया और हवाई फायर किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी अमरीक सिंह, उसके बेटे साहिब सिंह व जरनैल सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देने व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्कपुर थाना प्रभारी दयाल सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें