खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर की पांच दुकानों पर छापा मारकर बिस्कुट, पेड़ा, मलाई लड्डू और तेल के नमूने लिए। छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
अभिहीत अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान खुटार रोड पर लोकेश की बेस्ट बेकरी से बिस्कुट का सैंपल लिया गया। आसाम चौराहा पर कोतवाली रोड पर लखवीर के प्रीत रेस्टोरेंट से पेड़ा का नमूना लिया गया। जबकि गिरीश चंद्र के आम्रपाली रेस्टोरेंट से मलाई के लड्डू, मुख्य बाजार में रमेश किराना स्टोर से सरसों के तेल, स्टेशन रोड से शिवम खंडेलवाल की किराना की दुकान से कमल ज्योति खाद्य तेल का सैंपल लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र वर्मा, सुरपवाइजर नदीम खान, खालिद शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी सैंपल के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
मानक के अनुरूप नहीं मिली रस्क की पैकिंग
पूरनपुर। प्रयोगशाला में चार दूधियों से लिए गए दूध के नमूने फेल हो गए। इसके अलावा इलायची रस्क की पैकिंग भी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। एडीएम कोर्ट ने रस्क की पैकिंग मानक के अनुरूप न मिलने पर दुकानदार पर पचास हजार और दूधियों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना किया है।
अभिहीत अधिकारी (डीओ) विजय कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले नगर की सन्नी कोल्ड ड्रिंक्स शॉप से इलायची रस्क का सैंपल लिया गया था। जांच में रस्क की पैकिंग मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि इस पर एडीएम कोर्ट से व्यापारी पर पचास हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीलीभीत शहर के समीप करीब एक साल पहले ही चार दूधियों से दूध के सैंपल लिए गए थे। प्रयोगशाला में जांच में चारों सैंपल फेल हो गए। चारों दूधियों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है।