फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के पति सहित पांच पर रिपोर्ट

Sat, 06 Feb 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी मोनिका गौतम के पति, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने दर्ज रिपोर्ट में दर्शाए गए घटना स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा ब्लाक में सपा प्रत्याशी अनीता राना के विरोध में गांव गझाड़ा निवासी रमेश चंद्र की पत्नी मोनिका गौतम ने भी नामांकन कराया है। शनिवार को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी दुर्वेश कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रिश्तेदारी में बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर जा रहा था। पतरासा तिराहे के निकट भट्टे के किनारे पहले से घात लगाए बैठक रमेश चंद्र, उनके पिता हीरालाल गांव टिकरी बीसलपुर निवासी छत्रपाल व खामघाट दियूरिया निवासी ठाकुरदास एवं बर्रामऊ निवासी सोमपाल ने उन्हें घेर लिया। आरोप है सभी ने गालियां देकर अपमानित किया और अपहरण कर जबरन ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह छूटकर भागने पर रमेश चंद्र ने जान से मारने की नीयत से उसपर फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर बीपी सिंह बरखेड़ा थाने पहुंचे और वादी दुर्वेश कुमार को साथ लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बताते चलें कि नामजद आरोपियों में प्रत्याशी मोनिका के पति व ससुर के अलावा उनके अनुमोदक व प्रस्तावक के पति भी शामिल हैं। नामजद छत्रपाल ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी मोनिका गौतम के प्रस्तावक के पति हैं तो ठाकुरदास अनुमोदक सोमवती के पति हैं। वहीं पांचवें आरोपी सोमपाल अधिवक्ता एवं बसपा कार्यकर्ता हैं। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सत्ता के दबाव में लिखाई रिपोर्ट
पीलीभीत। ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के पति रमेश चंद्र ने बताया कि नामांकन के समय से ही उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को सुबह भी सपा प्रत्याशी के पति सोमपाल राना ने उन्हें पीलीभीत जाते समय रास्ते में रोककर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया था। ऐसा न करने पर उन्हें अंजाम भुगताने की धमकी दी गई और शाम को इसी कड़ी में दबाव बनाने के लिए हम लोगों पर सत्ता के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें