फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात उपद्रवियों के नाम पर पुलिस कर रही परेशान

Sat, 06 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनावी रंजिश में 26 जनवरी को करारी के फरीदपुर समरो गांव में हुए बवाल के बाद आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। इल्जाम है कि अज्ञात उपद्रवियों के नाम पर पुलिस आमजन को परेशान करने में जुटी है। करारी पुलिस की इस मनमानी के खिलाफ शनिवार को अलावलपुर, फरीदपुर, मलकिया आदि गांवों के लोगों ने मंझनपुर आकर हुंकार भरी। पुलिस कप्तान को शिकायतीपत्र देकर असली उपद्रवियों को चिह्नित कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


बता दें कि 26 जनवरी की सुबह करारी के फरीदपुर समरो गांव में प्रधान, पूर्व प्रधान भिड़ गए थे। चुनावी रंजिश में आमने-सामने हुए दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ है। घंटेभर तक ईंट-पत्थर चलने के साथ गोलियां भी दागी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो दर्जन नामजद और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोगों का आरोप है कि अज्ञात उपद्रवियों के नाम पर करारी पुलिस फरीदपुर समरो के अलावा आसपास के अन्य गांवों के लोगों को भी परेशान करने में जुटी है। दबिश देकर पड़ोसी गांव के लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे थाम्बा अलावलपुर, थाम्बा फरीदपुर, मलकिया आदि गांव के लोग सहमे हैं। शनिवार को थाम्बा अलावलपुर गांव के ख्वाजा हसन, शिवभूषण तिवारी, थाम्बा फरीदपुर गांव के जीतेलाल, फरीदपुर समरो के लौटन पासी, झल्लर प्रसाद, बेनी प्रसाद, मलकिया गांव के अमीनुद्दीन, नसीरुद्दीन आदि ने मंझनपुर आकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। एसपी को शिकायतीपत्र देकर असली उपद्रवियों को चिह्नित करके उन्हें ही गिरफ्तार किए जाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ करारी को उपद्रवियों को चिह्नित करके उनकी ही गिरफ्तारी किए जाने का निर्देश दिया है।













विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें