फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया प्रेम विवाह अब दहेज के लिए छोड़ा 

Sat, 18 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
दहेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
- मांग पूरी न होने पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप 
विज्ञापन

- पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
 प्रेम विवाह केे तीन महीने बाद दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता से दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसे देने में असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यही नहीं विवाहिता को प्रताड़ित करने के लिए पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता रहा और बाद में घर से निकाल दिया। ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। 
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने कानपुर के रहने वाले एक युवक से तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद आरोप है कि ससुराल वालों की ओर से दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसे देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने पहले धमकाकर दबाव बनाना चाहा। इसके बाद मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उससे कई बार मारपीट की गई और गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। यही नहीं आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने उससे जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। चौदह जून को आरोपियों ने इससे नाराज होकर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। दस लाख नगद लाए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दे दी। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और घरवालों को दुखड़ा सुनाया। इस पर बातचीत कर समझौता करने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। पीड़ित विवाहिता ने कोतवाली पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर विचार विमर्श किया गया है। मामले को पहले परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए भेजा जाएगा, इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



विवाहिता को मारपीट घर से निकाला, रिपोर्ट
पूरनपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर मोहल्ला बमनपुरी निवासी रोशनी को मारपीट कर जेवरात आदि छीनकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने रोशनी की ओर से उसके पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला बमनपुरी निवासी राजेश की पुत्री रोशनी की शादी करीब तीन माह पहले माधोटांडा थाना के गांव ककरौआ निवासी त्रिलोक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति, सास, ददिया सास, चचिया ससुर पिंटू, पप्पू, रामचरन, ननद सुमन कम दहेज का ताना देकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 17 जून को एक राय होकर उसकी पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर उसे पहने हुए कपड़ों में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रोशनी की ओर से उसके पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें