फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में मारपीट, घायल की मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना कि जानकारी लेते एडीएम और एएसपी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। गायत्रीनगर मोहल्ले में पडरौना-कसया मार्ग के किनारे स्थित जमीन के विवाद में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पिटाई से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर, एसडीएम सदर, एएसपी और एडीएम जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर वीडियो कैमरे की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। कसया थानाक्षेत्र के साखोपार गांव के निवासी राधाप्रसाद जायसवाल के पुत्र उमेश कुमार जायसवाल की जमीन मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से थोड़ी दूर गायत्रीनगर मुहल्ले में पडरौना-कसया सड़क के किनारे स्थित है।

साखोपार निवासी अवधेश जायसवाल की तरफ से पडरौना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि रिश्ते में उनके बड़े भाई लगने वाले उमेश जायसवाल (50) शनिवार को दिन के लगभग 11 बजे गायत्रीनगर स्थित अपने प्लॉट की देख-रेख करने गए थे। वहां अपनी जमीन पर कुछ लोगों को कब्जा करते देख उन्होंने एतराज जताया तो उन व्यक्तियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अवधेश के मुताबिक मौके पर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन


सूचना देने के बाद जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, उनके भाई उमेश की मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोग उमेश को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने भी उमेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एडीएम रामकेवल तिवारी, एएसपी लालसाहब यादव, एसडीएम संजीव रंजन, सीओ सदर शशिशेखर सिंह, कोतवाल श्रीकांत राय जिला अस्पताल पहुंचे।

हियुवा नेता विनय जायसवाल, मनीष जायसवाल सहित साखोपार गांव के काफी लोग पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो कैमरे की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।


पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय का कहना था कि आरोपी शकील लारी सहित तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना चल रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें