जहॉनाबाद। गमी की पहली ईद में मायके जाने की जिद करना गांव अकबरगंज निवासी रूबी को महंगा पड़ गया। पति ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास व ननद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
गांव अकबरगंज निवासी रूबी ने बताया कि साल भर पहले उसका निकाह गांव के ही अबरार के साथ हुआ था। ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। मां की गमी की पहली ईद होने के कारण गुरुवार को उसने ससुराल वालों से मायके भेजने की बात कही तो ससुराल वालों ने इंकार कर दिया। जब उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई की।
आरोप है कि मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों मायके में सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वाले किसी तरह से उसे निकालकर लाए। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, सास मुन्नी देवी, व ननद रुखसार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में यदि मिट्टी तेल डालने की पुष्टि होती है तो सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट तरमीम की जाएगी।