फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार हुआ सूचना विभाग का संरक्षक अमर सिंह

Fri, 17 Jul 2015 11:27 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनाती के दौरान सरकारी अभिलेख गायब करने और लाखों रुपये का गबन करने के आरोपी सूचना विभाग में संरक्षक पद पर तैनात रहे अमर सिंह राना को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिन बलिया जेल में रहने के बाद उसे पीलीभीत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सूचना विभाग में लंबे समय तक संरक्षक पद पर तैनात रहे अमर सिंह राना कार्यालय का अधिकांश काम काज देखता था। चेहरे से भोले भाले दिखने वाले राना ने जहां विभागीय बिल व अन्य भुगतानों में गड़बड़ी कर लाखों रुपये की गड़बड़ी की वहीं विभाग के सरकारी अभिलेख गायब कर दिए। यहां तक कि कार्यालय में तैनात चालक की सर्विस बुक भी राना ने गायब कर दी। इससे सेवानिवृत्त होने के बाद भी चालक को पेंशन आदि नहीं मिल पा रही है। चालक की शिकायत पर डीएम के आदेश पर कोतवाली में राना के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस बीच राना का स्थानांतरण बदायूं जनपद हो गया जहां से कुछ माह बाद उसे बलिया स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने उसकी कारगुजारियों की सूचना बलिया पुलिस को दी जिस पर बलिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन बलिया जेल में रखने के बाद उसे पीलीभीत की जिला जेल में भी स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी गिरफ्तारी और पीलीभीत जेल भेजने की सूचना बलिया पुलिस की ओर से जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग को भी भेजी गई है। जिला सूचना अधिकारी श्रीगौतम ने बताया कि मामला उनकी तैनाती से पूर्व का है। अमरसिंह राना की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें