फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से भड़की आग से पांच लाख की क्षति

Sun, 14 Feb 2016 11:23 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी बब्बू खां के घर खाना बनाते समय सिलेंडर से हो रही गैस रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामिनी झुलस गई। अग्निकांड में घर में रखे ढाई लाख रुपये समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी बब्बू खां ने बताया कि रसोई घर में पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक कुकिंग गैस के सिलेंडर का पाइप लीक हो गया, जिससे आग रसोई में भड़क उठी। पत्नी गुड्डी बेगम ने आग बुझाने की कोशिश की तो वह झुलस गईं। शोरशराबा होने पर आसपास के तमाम लोग जब तक मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में घर में रखी ढजई लाख की नगदी, जेवर, टीवी, बर्तन, बिजली का पंखा, फर्नीचर और कारचोबी का सामान सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल गया। कमरों की चौखटें जल गईं और लिंटर भी दरक गया। घरवालों ने झुलसी गुड्डी देवी को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें