फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला सिपाही  सहित चार लोग घायल

Sat, 02 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें एक महिला सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी सक्सेना पीलीभीत से लौट रही थीं। स्कूटी पर गांव चुर्रासकतपुर के राजेंद्र की मां सुशीला देवी भी सवार थीं। रंपुरा चौराहे पर सामने से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने कार कब्जे में ली है। 
चुर्रासकतपुर। कस्बा निवासी राजू राठौर बाइक से बरेली जा रहा था। गांव रसूलपुर वाहनपुर के पास सामने से आ रही मैटाडोर की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी राकेश कुमार बाइक से बरेली जा रहा था। बाइक पर उनकी मां 70 वर्षीय धनदेवी भी सवार थीं। मीरपुर चौराहे पर धनदेवी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें