फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का शव तीसरे दिन खेत में मिला

Mon, 04 May 2015 11:53 PM IST
घुंघचाई/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता गांव बलरामपुर निवासी 40 वर्षीय किसान रणवीर सिंह का सोमवार को उसके खेत में शव मिला। परिवार वालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी मीना देवी ने बताया कि उसके पति शनिवार को पशु चराने खेतों में गए थे। शाम को घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन गांव बैवाह के पास उसके पशु तो मिल गए, लेकिन पति का सुराग नहीं लगा। तलाश की जा रही थी। सोमवार को सुबह गांव के पास उसी के खेत में बराहा (सिंचाई को खेत में बनाई जाने वाली नाली) में उसके पति का शव मिला। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पति के मौत मामले में मीना देवी ने किसी रंजिश से इनकार किया है। किसान के परिवार में पत्नी के अलावा 18 वर्षीय पुत्री वर्षा, 16 वर्षीय पुत्र विनीत, 15 वर्षीय अभिषेक हैं। बलरामपुर चौकी इंचार्ज भोला प्रसाद ने बताया कि किसान की मौत की कुछ लोगाें ने जानकारी तो दी, लेकिन उसके परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि किसान के नशेड़ी होने की जानकारी कुछ लोगों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें