फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 25 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा टिकरी निवासी अखिल सिंह तोमर ने बताया कि उनके पिता बच्चू सिंह तोमर के पास 46 बीघा जमीन है। जिसमें केवल गेहूं की फसल खड़ी थी। पिछले दिनों हुई ओला और अतिवृष्टि से सारी फसल बर्बाद हो गई थी, जिसका उन्हें काफी गम था। यद्यपि तहसील कार्यालय में फसल क्षति की लिखित सूचना बिल्कुल सही समय पर दर्ज करा दी गई थी, लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अभी तक क्षति का आकलन भी नहीं कराया था, जिससे मुआवजा मिलने के आसार क्षीण हो गए थे। इसी गम में 86 वर्षीय बच्चू सिंह बीमार हो गए और शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।  दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बीमारी के चलते हुई बच्चू सिंह की मौत
तहसीलदार नन्हे लाल ने बताया कि बच्चू सिंह की मौत फसली खराब होने के गम में नहीं हुई बल्कि बीमारी के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें