फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार की झूठी रिपोर्ट लिखाने का लगाया आरोप

Mon, 23 Nov 2015 10:03 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अमरिया के गांव पंडरा किशनदास भदपरा निवासी इंद्रपाल कौर तमाम लोगों के साथ एसपी से मिलीं और अपने भाइयों के खिलाफ दर्ज मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष द्वारा झूठी दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया। उधर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। एसपी ने मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई के निर्देश एसओ को दिए हैं।  
विज्ञापन

इंद्रपाल कौर सोमवार को करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों के साथ एसपी से मिलीं। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह ऊधमसिंहनगर स्थित एक एकेडमी में उपप्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थीं। दो महीने पहले एकेडमी के प्रबंधक ने उसके साथ अमर्यादित टिप्पणी की। जिसकी रिपोर्ट थाना नानकमत्ता में दर्ज है।
बताया कि आरोपी मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए उसके रिश्तेदार ग्राम बिलहरा निवासी फतेहजीत सिंह सहित दो लोगों के खिलाफ एक महिला से झूठी दुराचार की रिपोर्ट थाना अमरिया में दर्ज करा दी है। पुलिस रविवार की शाम उसके रिश्तेदार को पकड़कर ले आई और थाने पर बैठा रखा है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आगे की कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी जवाहर ने बताया कि एसओ अमरिया को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसओ रेहान खान ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने 10 नवंबर को दो लोगों के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के 164 के बयान भी हो चुके हैं। आरोपी फतेहजीत सिंह का पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया है। एसपी के आदेश पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें