फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी के सामने प्रत्याशी ने प्रधानपति से की गाली गलौज

Mon, 23 Nov 2015 10:02 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को लेकर गांव गौहनिया में सीओ सिटी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में प्रधानपद के एक प्रत्याशी ने लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रधानपति तिलकराम के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सीओ सिटी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीओ सिटी यशवीर सिंह ने शहर से सटे गांव गौहनिया में एक बैठक बुलाई थी। गांव के सरकारी स्कूल में हो रही बैठक में सभी प्रत्याशी, गांव के प्रबुद्ध लोग भी शामिल थे। बैठक में अधिकारियों ने प्रत्याशियों से और मौजूद लोगों से समस्याएं पूछीं।
प्रधानपद के प्रत्याशी शिवकुमार ने प्रधानपति व वर्तमान प्रत्याशी तिलकराम पर ग्रामीणों को बस बुक कराकर तीर्थस्थलों पर ले जाने की शिकायत की। प्रधानपित ने आरोपों को गलत बताया। जिस पर सीओ यशवीर सिंह ने प्रधानपति को हिदायत दी कि यदि बस पकड़ी गई तो उसे सीज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी के पूछे जाने पर प्रधानपति ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी शिवकुमार बाहरी लोगों को गांव में बुलाकर वोट मांगते हैं। वोट न देने पर मतदाताओं को धमकी देते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी यशवीर सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी को हिदायत दी तो वह भड़क उठा और उनके सामने ही प्रधानपति व प्रत्याशी तिलकराम के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। बैठक में मौजूद प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने सीओ सिटी के आदेश पर आरोपी को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग करने के आरोप में मंगलवार को चालान किया जाएगा।

प्रधानपित ने जताया जान का खतरा
गांव गौहनिया के ग्राम प्रधानपित व मौजूद प्रत्याशी तिलकराम ने बताया कि वह कि दो बार लगातार महिला सीट होने पर उनकी पत्नी नन्ही देवी प्रधान रहीं। इस बार वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोपी प्रत्याशी से खुद और परिवार के सदस्यों की जान का खतरा जताया है। उन्होंने मामले की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें