फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला दिखाने के बहाने लाई युवती को 50 हजार में बेचा

Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो   पीलीभीत।
विज्ञापन
लड़की लापता - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन
यशवंतरी मेले से गायब हुई युवती का मामला
पिता ने युवती की सहेली और उसके परिवार पर लगाया आरोप  
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी 
शहर के यशवंतरी देवी मेले में अपनी सहेली के साथ आई थाना न्यूरिया क्षेत्र की एक युवती को 50 हजार रुपये में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने एसपी के सामने पेश होकर लड़की को बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने एसओ न्यूरिया को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 16 अप्रैल को उनकी 20 वर्षीय पुत्री को लेकर गांव की एक युवती यशवंतरी देवी मेला देखने आई थी। पुत्री की सहेली तो अगले दिन घर लौट गई, लेकिन उसकी पुत्री नहीं पहुंची। जब उन्होंने उसकी सहेली के घर जाकर पुत्री के बावत जानकारी की तो सहेली ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टे ही नाराज होने लगी। तीन दिन तलाश करने के बाद जब पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर न्यूरिया पुलिस ने युवती के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कर ली। इस बीच उसने सहेली के घरवालों पर कार्रवाई की धमकी दी, जिस पर सहेली के घरवालों ने कार्रवाई न करने की बात कहते हुए 25 अप्रैल तक पुत्री को लाने का आश्वासन दिया, लेकिन जब निर्धारित समय पर पुत्री घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने दो रिश्तेदारों को आरोपियों के घर भेजा। आरोप है कि आरोपी लड़की के परिवार वालों ने पुत्री को 50 हजार रुपये में बेचे जाने की बात कही है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुत्री को बरामद कराने की गुहार लगाई है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने एसओ न्यूरिया को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें