फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकास के विवाद में  युवती से छेड़छाड़

Wed, 18 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुराने निकास को बंद कराकर नया निकास निकाल रहे दबंग युवकों का विरोध करना एक युवती को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पहले युवती की पिटाई लगाई। इसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। बीच बचाव कराने आई मां को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके परिवारीजनों का पड़ोस के एक युवक से पुराना विवाद निकास को लेकर चल रहा है। मंगलवार को आरोपी पक्ष दीवार तुड़वाकर नई दिशा में निकास निकालने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर मारपीट शुरू कर दी। पहले घर से निकाल कर लाठी से पीटा। इसके बाद अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। युवती की चीख पुकार सुनकर बीच बचाव कराने आई उसकी मां को भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया। हंगामा सुनकर आसपास के गांव वालों ने बमुश्किल बचाया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं सत्ता के एक नेता का संरक्षण होने के कारण आए दिन दबंगई दिखाने का आरोप भी लगाया है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि युवती से मुलाकात हुई है। पीड़ित युवती का मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को गांव में जांच के लिए भेजा जा रहा है। किसी तरह का कोई दबाव पुलिस पर नहीं है, निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें