फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी को  अगवा करने की कोशिश

Wed, 13 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 घरवालों की मौजूदगी में घर में घुसे एक युवक ने पहले किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। बाद में उसे अगवा कर ले जाने की कोशिश की। घरवालों ने जब विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज की। आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे बरेली जिले के थाना बारादरी के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी मोहित उसके घर में घुस आया और 17 वर्षीय पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और उसे अगवा कर ले जाने का प्रयास किया। घर वालों ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ शादी करने की बात कहते हुए घरवालों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। जिस पर आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से भाग निकला। किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से आरोपी मोहित के खिलाफ अपहरण करने का प्रयास, छेड़छाड़ की रिपोर्ट पाक्सो एक्ट के दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें