फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

Tue, 23 Feb 2016 12:10 AM IST
शाहगढ़/ माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव भैरो खुर्द में कक्षा छह में पढ़ने वाली ग्यारह साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। शाम को वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। सुबह घर से कुछ दूर एक खाली प्लाट की झाड़ियों में उसका शव मिला। बच्ची की गर्दन पर दुपट्टे से गला घोटने के निशान हैं। उसकी सलवार पर भी खून लगा था। इस घटना से गांव में आक्रोश है।
खेतीबाड़ी करने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रविवार की शाम खाना खाने के बाद करीब 7.30 बजे लघुशंका करने घर के बाहर निकली थी। आधे घंटे बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी तो उनके बेटे उसे ढूंढने निकले। उसे आसपास ढूंढा। गांव के जिन घरों पर उसका आना-जाना था, वहां भी देखा लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। रात लगभग दस बजे पुलिस को बच्ची के गायब होने की सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पड़ोसी दिनेश के बच्चे छत पर गए तो उनकी नजर पास में ही स्थित बाबूराम की पशुशाला की बगल में झाड़ियों के बीच एक लड़की की लाश पड़ी दिखाई दी। इस पर पीड़ित पिता अपने परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचे तो झाड़ियों में पड़ी लाश उनकी बेटी की निकली। खबर फैली तो घटनास्थल पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया। फिंगर एक्सपर्ट ने मौके से नमूने इकट्ठे किए। खोजी कुत्ता शव के पास से आकर पशुशाला के बाहर खड़ा हो गया। रंजिश में हत्या की आशंका से पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में परिवार वालों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई भी रंजिश होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक महिला डॉक्टर समेत तीन डाक्टरों के पैनल बनाया गया है, जो मंगलवार को पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

000
वर्जन.....
बच्ची की गर्दन में दुपट्टे से गला कसने के निशान हैं। छात्रा की सलवार खुली हुई थी। परिवार के लोग किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल, हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बलात्कार की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- विकास कुमार वैद्य, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें