फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन बेहोशी की हालत में मिली विवाहिता

Fri, 31 Jul 2015 11:21 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से रहस्यमय ढंग से लापता हुई कोतवाली पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी लईक अहमद की पत्नी 22 वर्षीय फातिमा बी शुक्रवार की शाम असम हाइवे पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक महिला छह माह के गर्भ से है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव दियूरी निवासी रहीस ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताय कि उसकी बहन फातिमा बी बेहोशी की हालत में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित निरंकारी सत्संग भवन के पास असम हाइवे के किनारे पड़ी है। जब उन्होंने उससे नाम पूछा तो उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। इस पर उन्होंने 108 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल में पहुंच गए। विवाहिता के भाई के मुताबिक बहनोई लईक अहमद ने 24 जुलाई की तड़के फोन कर उन्हें बताया था कि उनकी बहन रात में कहीं चली गई है। बहनोई ने उसी दिन बहन की गुमशुदगी पूरनपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिला अस्पताल के डॉक्टर संतोष राना ने बताया कि महिला छह माह के गर्भ से है। बेहोशी किन हालातों में आई। इस पर उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया। फिलहाल विवाहिता बेहोशी की हालत में हैं। उसके होश में आने के बाद ही हकीकत क्या है? सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें