फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी से पिता  और भाई ने किया रेप

Sat, 21 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी दिव्यांग किशोरी से उसके पिता और सगे भाई ने रेप किया। पांच महीने की गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने की तैयारी करने लगे। शुक्रवार को किशोरी के बड़े भाई ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर पुलिस से मामले की शिकायत की, जिस पर रिश्ते को शर्मसार करने वाले पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी भाई अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के अनुसार वह आठ भाई बहन हैं। एक बहन पंद्रह साल की नेत्रहीन है, जोकि पिता के साथ एक कमरे में रहा करती है। आरोप है कि किशोरी के नेत्रहीन होने का फायदा उठाकर उसके पिता और सगे भाई ने उसके साथ रेप किया। कई महीनों से उसको डरा धमकाकर रेप करते रहे। इसमें वह पांच महीने की गर्भवती हो गई, जिसके बाद खुद को फंसता देख आरोपी शुक्रवार को बिना बताए गुपचुप तरीके से किशोरी को अपने साथ ले गए। कई डाक्टरों के पास गर्भपात कराने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। घटना का पता लगने पर पीड़ित ने अपनी बहन के साथ हुई घटना की बात मोहल्ले के लोगों को बताई। पूरा मोहल्ला दिव्यांग को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ आ गया। शनिवार सुबह किशोरी को लेकर जैसे ही उसके पिता लौटे उनको घेर लिया गया। गर्भवती किशोरी को अलग ले जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पिता और भाई पर दरिंदगी का आरोप लगाया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर कोतवाल भरत कुमार गौतम ने पुलिस बल को मौके पर भेज दिया। काफी देर की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी किशोरी का भाई अभी गिरफ्त से दूर है। घटना की तहरीर लड़की के दूसरे भाई ने पुलिस को दी है, जिसमें मोहल्ले के लोगों ने भी अपने हस्ताक्षर किए हैं। मोहल्ले के लोगों के हस्ताक्षर की हुई संयुक्त तहरीर किशोरी के भाई ने कोतवाली पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर आरोपी पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी के मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। 
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें