शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में एक दलित युवती ने एक युवक पर शादी
का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस
ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दुराचार का मामला दर्ज करते हुए छानबीन
शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि मोहराड़ गांव के 22 वर्षीय राहुल ने उससे शादी का वायदा किया था। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब मैंने उससे शादी को कहा तो वो टालता रहा।
युवती ने बताया कि उसने अपनी माता को बता दिया कि राहुल ने उससे शादी करने की बात
कही है लेकिन बाद में वह मुकर गया। लड़का स्वर्ण जाति से संबंधित बताया
जा रहा है। युवती ने परिजनों के कहने पर पुलिस को शिकायत सौंप दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि युवती की शिकायत पर
आरोपी राहुल के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल
रही है।
--------------