फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे हार छीनकर पुलिस के सामने से भागे

Sat, 05 Sep 2015 11:29 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नेचरों ने शनिवार को नए पुलिस कप्तान को खुली चुनौती दे दी। गौहनिया चौराहा के निकट स्नेचर गांव बरहा निवासी महिला कुसमा देवी का सोने का हार झपट्टा मारकर नोच लिया और ट्रैफिक पुलिस के सामने से बाइक लेकर भाग निकले। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के साथ लोगों ने बाइक से स्नेचरों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं चढ़े।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के गांव बरहा निवासी कल्लू पहलवान का होटल गौहनिया चौराहा के निकट माधोटांडा रोड पर है। उनकी पत्नी कुसमा देवी अपने मायके थाना अमरिया के गांव जेठनियां जाने के लिए अपनी पुत्री शीतल के साथ होटल के पास खड़ीं थीं। उनकी गोद में एक साल का पुत्र अंश था। दोपहर करीब दो बजे होटल के बगल स्थित एक नाई की दुकान से निकले युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मार दिया और सोने का आधा तोले का हार नोच कर करीब 20 मीटर दूरी अपने साथी की स्टार्ट खड़ी बाइक पर सवार होकर ट्रैफिक पुलिस के पास से होते हुए भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने स्नेचरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ने कुछ बाइक सवारों के साथ पीछा किया और घेराबंदी की, लेकिन स्नेचर आवास विकास कॉलोनी होते हुए भाग निकले। सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला से पूछताछ की। महिला ने घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने स्नेचरों से सांठगांठ होने के शक में दुकान पर काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट लिख ली गई है। नाई की दुकान पर काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

शहर कोतवाली पुलिस नहीं हुई सजग
काली पल्सर सवार स्नेचर जब हार छीन कर टनकपुर हाइवे पर भागे तो इसकी सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने वायरलैस सेट पर सूचना प्रसारित कर स्नेचरों के कचहरी की ओर भागे जाने की सूचना दी, लेकिन शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय नहीं हुई। अगर कोतवाली की ठेका चौकी और सिविल लाइन चौकी पुलिस सक्रिय हो जाती और घेराबंदी करती तो दोनों स्नेचर पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन


स्नेचर की मौके पर छूटी चप्पलें
पीड़ित महिला कुसमा देवी ने बताया कि गले पर झपट्टा मारने वाला स्नेचर लाल कलर की टी शर्ट पहने था। दुकान के सामने भीड़ थी। जब वह हार छीनकर भागा तो उसकी चप्पलें भी मौके पर छूट गईं। पुलिस ने चप्पलों को कब्जे में लिया है।

... फिर बिना नंबर की प्लसर बाइक
एसपी जेके शाही के कार्यभार गृहण करने के दो-तीन माह बाद चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लग गया था। करीब चार महीने से शहर में चेन स्नेचिंग की कोई वारदात नहीं हुई थी। इससे पहले जो वारदातें हुईं, उनमें भी काली प्लसर बिना नंबर प्लेट की उपयोग की गई थी। यह घटना में भी बिना नंबर की काली पल्सर बाइक से की गई।

एसपी के चार्ज लेने के पौन दो घंटे बाद हुई घटना
नवागत एसपी जवाहर शनिवार की सुबह करीब पौने 12 बजे आवास पहुंचे। वहीं उन्होंने कार्यभार गृहण किया। एसपी के कार्यभार गृहण करने के ठीक पौने दो घंटे बाद स्नेचरों ने वारदात को अंजाम देकर एसपी को चुनौती दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें