फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप

Sat, 05 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके में महीने भर पहले पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर विवाहिता के  साथ रेप किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदे कहीं भी शिकायत करने पर जान से  मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिला तो पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को कौशाम्बी पुलिस ने दुराचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 25 जुलाई की शाम घर पर अकेली थी। घर-परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे।  बताया कि इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक बहाने से उसके घर पहुंचे और दबोच  कर कमरे में उठा ले गए। इसके बाद दोनों ने उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के  बाद युवक किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पीड़िता की  तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें