फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआजी के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Jul 2015 10:12 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी आरकेएस राठौर के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने खीरी जिले के थाना संपूर्णानगर के गांव पउवा तिरकुनियां निवासी वारिस अली समेत नौ लोगों के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर विचपुरी निवासी मोहम्मद नसीब ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में डायरेक्टर है। कंपनी से संपूर्णानगर के गांव पउवा तिरकुनियां निवासी वारिस अली आदि से लेनदेन था। लेनदेन को लेकर उसका वारिस अली से विवाद हो गया। इसी रंजिश के चलते सात जुलाई को आरोपियों ने उसका असम हाइवे से अपहरण कर लिया और चार पहिया वाहन में डालकर पूरनपुर ले गए। जहां बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराए। बाद में उसे छोड़ दिया। आरोप है कि उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर मोहम्मद नसीब, वारिस अली, वसीम, मंसूर खां समेत नौ लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें