फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में फायरिंग, सात नामजद

Sun, 12 Jul 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में डेहलों के गांव नंगल में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की और उस पर गोलियां चला दी। किसी तरह व्यक्ति बच निकला और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में पुलिस ने गांव नंगल निवासी सतविंदर कौर की शिकायत पर थाना डेहलों की पुलिस ने जगदीप सिंह, अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह, जतिंदर सिंह, अवतार सिंह, जोगिंदर सिंह पटवारी और अजायब सिंह नंबरदार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने इस मामले में जगदीप सिंह, अमरीक सिंह और गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक सतविंदर कौर का आरोपियों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। शनिवार को उसके पति पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

आरोपियों ने उसके पति की पिटाई की और उसके बाद उसके पति पर गोली चला दी। गोली उसके पति को न लगकर सीधे निकल गई। सतविंदर कौर के मुताबिक पटवारी जोगिंदर सिंह और अन्य के कहने पर ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।


थाना डेहलों के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गांव नंगल में 14 एकड़ जमीन है। जिस व्यक्ति के नाम पर उक्त जगह अलाट हुई थी, उसकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी।

इसके बाद इस जगह पर कई लोगों ने अपना हक जमाना शुरू कर दिया। जिस वजह से यह झगड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें