फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवती की मौत, छह घायल

Tue, 14 Apr 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थाना गजरौला क्षेत्र में असम हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार थाना व कस्बा गजरौला निवासी 22 वर्षीय पूजा की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवती का भतीजा दीपक घायल हो गया। उधर टनकपुर हाइवे पर ट्रक व कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। घायलों में हरीशंकर व राकेश की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच घायल, दो गंभीर  
पीलीभीत। सोमवार की देर रात टनकपुर हाइवे पर सदर कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी राकेश कुमार, अमर सिंह, धर्मवीर, मुन्नालाल और हरीशंकर कार से घूमने निकले थे। जिला अस्पताल गेट के पास सामने से आ रहा ट्रक कार से भिड़ गया। हादसे में सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया।

सूचना पर घायलों के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने हालत खराब होने पर सभी घायलों को बरेली रेफर कर दिया। घायलों में हरीशंकर व राकेश की हालत गंभीर बताई जाती है। उधर तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाइवे किनारे किया। तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन

डोली से पहले पूजा की उठ गई अर्थी
गजरौला। पूजा के हाथ पीले होने में अभी 10 दिन बाकी थे। घर में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं थी। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन पूजा की मौत से पल भर में खुशी मातम में बदल गईं।

कसबा निवासी होटल व्यापारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी 22 अप्रैल को होनी थी। शादी की तैयारियां पूरीं थीं। वह सोमवार को भतीजे दिलीप के साथ बाइक से पीलीभीत सामान खरीदने गई थी। वापस लौटते समय गांव कैच के  पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। बाइक वाहन में फंसकर कुछ दूर तक घिसट गई।

इस हादसे में पूजा और दिलीप घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे घर वाले दोनों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। पूजा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मृतका के भाई ने बताया कि साल भर पहले पूजा की शादी नेपाल के धनगढ़ी से तय हुई थी।  शादी के कुछ दिन पूर्व पिता की मौत हो गई। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकीं थी। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन डोली उठने के पहले से भगवान ने अब उसकी बहन को छीन लिया।
कार की टक्कर से अधेड़ घायल
न्यूरिया। गांव जनकपुरी निवासी 55 वर्षीय ख्यालीराम मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बाइक की टक्कर से ग्रामीण घायल
बीसलपुर। गांव वीरमपुर निवासी ओमकार मंगलवार को साइकिल से नगर आ रहे थे। अर्जुनपुर मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें