फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ बीनने के विवाद में चले लाठी, डंडे

Tue, 14 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के जरिआरी गांव में महुआ बीनने के विवाद में दो पक्षों में लाठी, डंडे चले। मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस से की है।
विज्ञापन


गांव की सुंदरी पत्नी श्यामलाल का आरोप है कि पड़ोसी विनोद अपने साथियों के साथ जबरन उसके बाग में महुआ बीन रहा था। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर महुआ बीन रहे लोगों ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। वृद्धा को पिटते देख उसके घर के लोग मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर हमलावरों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। इस पर दोनों ओर से लाठी, डंडे व ईंट, पत्थर चलने लगा।

 मारपीट में एक पक्ष से सुंदरी (60) उसका बेटा लवलेश (35), दिनेश (25), हरिश्चंद्र (18) बहू मीरा (23), लालती (30) व पड़ोसी जीतलाल (30) जबकि विपक्ष के विनोद (35) पुत्र बच्चू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें