पूरनपुर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में हुई दो मौतों के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
31 मार्च को पूरनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए शकील और सद्दाम की मौत हो गई थी। पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद तत्कालीन कोतवाल शक्ति सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में डीएम ने एसपी को रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम मासूम अली सरवर ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को न्यायिक अधिकारी नियुक्त किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उन्हें घटना की जांच का आदेश मिला है। इसके लिए उन्होंने सीओ पूरनपुर को एफआईआर की प्रति एवं अन्य अभिलेखों सहित तलब किया है। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष के परिजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति अपना ब्यान अथवा साक्ष्य आदि प्रस्तुत करना चाहता है तो किसी भी कार्य दिवस में 16 अप्रैल तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।