फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी स्वामी के छप्पर में  लगी आग, चार पशु मरे

Tue, 24 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
आग से घर जलने के बाद खुले में बैठे लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
सोमवार रात चली तेज हवाओं के बाद डेयरी स्वामी के छप्पर में भीषण आग लग गई, जिसमें चार पशु जिंदा जल गए और पांच गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा नगदी और घरेलू सामान भी जल गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के गांव वालों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। हादसे के चलते क्षेत्र में भगदड़ मची रही। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा गांव से सटी रामनगर कालोनी के रहने वाले भजनलाल दूध की डेयरी करते हैं। जिसके लिए घर पर ही छप्परपोश मकान में नौ पशु हैं। सोमवार रात घर पर पीड़ित के अलावा बूढ़ी मां ओमवती, विकलांग पत्नी प्रेमवती, दो बेटे पवन (15), करन (12) और बेटी सपना घरेलू कामकाज में लगे हुए थे। तेज हवाएं चलते ही अचानक छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे भगदड़ मच गई। डेयरी स्वामी ने पहले परिवार के सदस्यों को बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चीख पुकार कर आसपास के लोगों से मदद मांगी, जिस पर काफी ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंच गए। इसकी सूचना सुनगढ़ी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। उधर, गांव के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दुबारा हवाओं से आग न भड़के इसलिए सामान को पानी डालकर भिगो दिया गया। हादसे के दौरान मची भगदड़ से डेयरी स्वामी भी चोटिल हो गया। पीड़ित भजनलाल ने बताया कि हादसे में घर पर रखी पंद्रह हजार की नगदी, बर्तन, राशन, कपड़े समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। इसके अलावा चार पशुओं की मौत हो गई है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग सका है। घरवालों का कहना है कि जिस वक्त आग लगी घर में चूल्हा भी नहीं जल रहा था। चिंगारी कहां से आई, कुछ पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें