फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में नहीं थम रहा मछली का शिकार

Thu, 01 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व बनने के बाद समूचे वन क्षेत्र से मछली शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि मछली का पहले जब नीलाम होता था, तो भी मछली पकड़ने के दौरान वन क्षेत्र में यह शर्त थी कि नदी में विस्फोटक, विषैले पदार्थ व जल प्रवाह बंद कर शिकार नहीं किया जाएगा। यहां शारदा नदी, राजपुर सिमरा क्षेत्र की सुतिया व लग्गा भग्गा क्षेत्र में मछली का अवैध शिकार किया जा रहा है। शिकारी चोरी छिपे मछली को शारदा नदी के किनारे ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में स्टाक करते हैं, जहां से ठेकेदार उनसे मिली बड़ी मछली ले दूसरे जिले सप्लाई करते हैं, जबकि छोटी मछलियां स्थानीय बाजारों में ही सप्लाई की जा रही हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी पर कुछ लोगों द्वारा मछली के अवैध शिकार की जानकारी मिली है। सिमरा व रमनगरा वन क्षेत्र के कर्मचारियों को शिकार रोकने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। यदि शिकार पकड़ा जाता है, तो वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहम्मद शहनियाज वन क्षेत्राधिकारी, बराही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें