फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में लगाया दंपति  पर लूटपाट का आरोप

Sun, 15 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुरानी रंजिश को लेकर हुई मामूली सी मारपीट को लूट का रूप दे दिया गया। पुलिस को तहरीर देकर एक युवक ने सोने की चेन लूटने का आरोप लगा दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर पिटाई का आरोप लगाया। करीब एक घंटे की जांच के बाद लूट का मामल पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की है। इस दौरान कोतवाली थाने में काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। 
विज्ञापन

शहर के बल्लभनगर कालोनी निवासी पीयूष गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को काम के सिलसिले में बाइक से जा रहे थे। गौहनिया-माधोटांडा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही अवध नगर कालोनी के रहने वाले दंपति ने रोक लिया। सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से राधा गुप्ता ने तहरीर पुलिस को दी। जिसमें उन्होंने अपने पति को पीटने का आरोप पहले पक्ष पर लगाया। दोनों ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। गहनता से जांच की गई, जिसके बाद लूट का आरोप गलत पाया गया। कोतवाल भरत कुमार गौतम ने बताया कि दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। इसी में लूट की तहरीर दी गई थी। पर बाद में दुबारा मारपीट की तहरीर दी गई। दोनों ओर से तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें