फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बाइक चोर गैंग  पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

Sun, 15 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
आटोलिफ्टर गैंग पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। दो सगे भाइयों समेत तीन बाइक चोरों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के पुराने मुकदमों के आधार पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

बाइक चोर गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आए दिन भीड़ वाले इलाकों से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो रही हैं। ऐसे में अधिकारी गंभीर है। पुलिस की पकड़ में आए आटोलिफ्टर दुबारा सक्रिय न हो सकें। इसके लिए अधिकारियों ने कानूनी शिकंजा कसने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। इसी के आधार पर कार्रवाई की शुरूआत सदर कोतवाली थाने से हुई है। पुलिस ने सत्ताईस मार्च को जेल भेजे गए तीन शातिर बाइक चोर बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव भरौनी फार्म निवासी सगे भाई जसप्रीत, जयदीप और बहेड़ी के देवीपुरा गांव के रहने वाले हरदयाल के खिलाफ गैंगेस्टर का केस दर्ज किया है। कोतवाल भरत कुमार गौतम ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। आरोपी अमरिया और शहर से बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजे गए हैं। इनसे चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें