फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सभासद के पति की मौत

Tue, 01 Mar 2016 07:59 PM IST
बरखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-बरखेड़ा मार्ग पर चीनी मिल के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार वार्ड संख्या सात की सभासद के पति मोहल्ला नईबस्ती निवासी 50 वर्षीय मेंहदी हसन की मौत हो गई, जबकि सभासद के देवर अब्दुल हसन घायल हो गए। दोनों बाइक से पीलीभीत से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन

मोहल्ला नईबस्ती निवासी सभासद बानो बेगम के पति मेंहदी हसन कस्बे में ही कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करते हैं। सोमवार को वह अपने छोटे भाई अब्दुल हसन के साथ बाइक से पीलीभीत गए थे। शाम को लौटते वक्त बजाज चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे घर वाले दोनों को सीएचसी लाए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मेंहदी हसन ने दम तोड़ दिया। सभासद के पति की मौत की सूचना पर नगर पंचायत कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पंचायत कार्यालय में शोकसभा हुई। इसमें दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में चेयरमैन जमील अहमद, लिपिक नफीस अहमद, ठेकेदार यशपाल सिंह, मोईन हुसैन, सभासद कैलाश चंद्र मौर्य, मोहम्मद आरिफ, पातीराम उर्फ राजू भैया, रमेशचंद्र वर्मा, हरिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें