फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बवाल, पथराव और फायरिंग, तनाव

Fri, 19 Oct 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला देशनगर में रात दस बजे सांप्रदायिक बवाल हो गया। एक पक्ष के युवक को बेवजह रास्ता रोककर पीटने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव के बाद फायरिंग होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और आठ लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर के लोगों ने बताया कि युवक राजकुमार एक वकील के यहां काम करता है। वह रात को पैदल ही घर से निकलकर टहल रहा था। जैसे ही वह दूसरे समुदाय की गली में पहुंचा वहां खड़े कुछ लोगों ने उस पर कोई अमर्यादित टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर राजकुमार की पिटाई कर दी जिससे उसके सिर में काफी चोट आई। घायल पक्ष के लोग जमा हुए। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने उन पर भी पथराव कर दिया। फायरिंग भी की गई। 
डीएम डॉ. अखिलेश मिश्र, एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अन्य थानों की फोर्स भी बुला ली गई। एसपी ने बताया कि झगड़े की मुख्य वजह का पता लगाया जा रहा है। संदेह के आधार पर कुछ लोग पकड़े गए हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें