फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक ने लगाया आत्महत्या को प्रेरित करने का आरोप

Sat, 30 Jan 2016 10:35 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सहकारी गन्ना समिति के सामयिक लिपिक अजीत सिंह ने मानवाधिकार आयोग को भेजे पत्र में डीसीओ, समिति सचिव और समिति के एक लिपिक पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। पत्र में पूरे प्रकरण की जांच किसी अन्य विभाग से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति में तैनात सामयिक लिपिक अजीत सिंह का स्थानांतरण मझोला समिति को किया गया था। इसके विरोध में लिपिक ने 28 दिसंबर को समिति के एक कक्ष में बंद होकर स्थानांतरण न रुकने पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। आखिर में डीसीओ को उसके स्थानांतरण पर रोक के आदेश करने पड़े थे। डीसीओ ने उक्त लिपिक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
उधर, अब सामयिक लिपिक ने मानवाधिकार आयोग को भेजे पत्र में पूरे प्रकरण का हवाला देते हुए डीसीओ, समिति सचिव और समिति के एक लिपिक पर एक साजिश के तहत आत्महत्या को प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पत्र में पूरे प्रकरण की जांच अन्य विभाग से कराने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि जिला गन्ना अधिकारी, उप गन्ना आयुक्त, गन्ना आयुक्त और डीएम को भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें