फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची और आरोपी के कपड़ों की होगी फॉरेंसिक जांच

Thu, 25 Aug 2016 12:03 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की दलित बच्ची से रेप करने के आरोपी लाल सिंह का पुलिस ने चालान कर दिया है। अब पुलिस रेप पीड़िता बच्ची और आरोपी के कपड़ों की फारेंसिक जांच कराने की तैयारी में है। दोनों के कपड़े सील कर फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच साल की बच्ची से सोमवार शाम लाल सिंह नामक युवक ने दुराचार किया था। आरोपी बच्ची को उसके खेत के पास से उठाकर ले गया और पास के बाग में रेप किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने पूछताछ पूरी कर उसका चालान कर दिया। पुलिस रेप की पुष्टि के लिए अब पीड़ित बच्ची और आरोपी के कपड़ों की फॉरेंसिक जांच कराएगी। दोनों के कपड़े कब्जे में लेकर सील कर दिए गए हैं। एसओ अमरिया रेहान खां ने बताया कि बच्ची और आरोपी के कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहे है। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें