फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश पर सीडी विक्रेताओं की चेकिंग

Fri, 05 Aug 2016 11:37 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक बार फिर अफसरों के अभियान में पुलिस को ब्लू फिल्म की डाउनलोडिंग और बिक्री करने वालों की याद आई। डीजीपी के निर्देश मिलते ही देर शाम सीओ सिटी ने फोर्स के साथ छापेमारी की। दो दुकानदारों से लंबी पूछताछ की गई। गड़बड़ी न मिलने पर उनको छोड़ दिया गया। अब पुलिस के निशाने पर चिप डाउनलोडिंग कर ब्लू फिल्म का कारोबार करने वाले व्यापारी है। इनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। 
विज्ञापन

बता दें कि आगरा में एक दुराचार पीड़िता के साथ हुई दरिंदगी की सीडी मार्केट में बिकती पाई गई थी। इसके बाद पुलिस महकमे के अफसरों ने वीडियो के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की सुध ली है। गुरुवार शाम को डीजीपी के निर्देश पर शहर में छापेमारी की गई। हालांकि कार्रवाई औपचारिकता से अधिक नहीं थी। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट, एसएसआई सुनगढ़ी मनोज कुमार त्यागी ने गैस चौराहा पास स्थित दो सीडी की दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान से 514, दूसरी से 116 सीडी कब्जे मेें ली र्गइं। व्यापारियों को भी थाने लाकर बैठाया गया। यहां पुलिस ने कब्जे में ली गई सीडी की जांच की। इसमें सभी सीडी हिंदी फिल्मों की निकली। एक भी अश्लील सीडी न मिलने पर व्यापारियों को छोड़ दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि सीडी की दुकानों पर छापेमारी जारी रहेगी। इसके अलावा चिप डाउनलोडिंग करने वालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। पता लगा है कि अश£ील वीडियो का कारोबार डाउनलोडिंग सेंटर से ही होता है। इस पर अभियान चलाकर शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें