फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक में सीसीटीवी लगाकर रखी जाएगी डॉन की हर गतिविधियों पर नजर 

Thu, 13 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF
विज्ञापन
- साधारण बंदी की तरह सप्ताह में तीन दिन ही हो सकेगी मिलाई
विज्ञापन

- मिलाई करने आने वालों पर की विशेष निगरानी की जाएगी 
झांसी की जेल से शिफ्ट होकर जिला कारागार पहुंचा माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के बैरक में भले ही तख्त और उस पर गद्दा, कूलर व टीवी आदि सुविधाएं मुहैया हो, लेकिन उसको खाना साधारण बंदियों की भांति ही मिलेगा। उसको बाहर का खाना नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा मिलाई भी अन्य बंदियों की तरह सप्ताह में तीन दिन ही होगी। खास बात है कि उसने मिलने वालों की पूरी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा डॉन की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जल्द ही बैरक में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। 
जेल की चहारदीवारी के भीतर माफिया के रसूख की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। पिछले दिनों जिला कारागार में रहे पूर्वांचल के माफिया डॉन त्रिभुवन सिंह के समय में भी कई बार जेल के भीतर उसको वीआईपी सर्विस देने की बातें आम होती रहीं। हालांकि जेल प्रशासन इसको नकारता रहा। अब हाल ही में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के जेल पहुंचने पर भी यही चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। उसके आने के साथ ही कूलर, तख्त, गद्दे, टीवी आदि साथ लाए जाने पर इनको काफी बल मिला। हालांकि जेल प्रशासन कोर्ट से इसकी अनुमति होने की दलील दे रहा है। उसको एक बैरक में अकेले रखा गया है, लेकिन उसकी निगरानी को बढ़ा दिया गया है। एक दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान एसपी देवरंजन वर्मा ने उसकी बैरक में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। जिस पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी को जेल चौकी पर निगरानी के लिए लगाया गया है। यही नहीं जेल में उससे मिलने आने वालों पर भी निगाह रखी जाएगी। जेल अधिकारी इसका सख्ती से पालन कराने का दावा कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी जल्द लगवाए जाएंगे। मुन्ना बजरंगी को साधारण बंदियों की तरह जेल का खाना मिलेगा। सप्ताह में तीन दिन मिलाई होगी। गुरुवार को कोई मुलाकात करने नहीं आया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। 
एसपी मिश्रा, जेलर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें