गांधी स्टेडियम रोड पर ड्रमंड कॉलेज के पास हुआ हादसा
गांधी स्टेडियम रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने कार चालक का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
मोहल्ला देशनगर के रहने वाले 27 वर्षीय फिरोज पुत्र हबीब बृहस्पतिवार देर शाम अपनी बहन निशा और मौसी सीमा के साथ बाइक से बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय गांधी स्टेडियम रोड पर ड्रमंड कॉलेज के पास पहुंचते ही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बाइक चालक बगैर हेल्मेट ट्रिपल राइडिंग कर रहा था।