फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे

Sat, 20 Aug 2016 10:58 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से डेढ़ लाख की नकदी और बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश खुटार की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर सेहरामऊ एसओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कुरैया गांव निवासी खाद व्यापारी अभिषेक सिंह एक व्यापारी को उधार की रकम लौटाने के लिए शनिवार शाम बाइक से पूरनपुर जा रहे थे। पूरनपुर से पहले असम हाइवे पर जंगल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर व्यापारी का थैला लूट लिया। उसमें डेढ़ लाख रुपये रखे थे। इसके बाद बाइक भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश खुटार की ओर भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। एसओ ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें