फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी पुलिस की जीप

Wed, 21 Oct 2015 10:51 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से थाने की सरकारी जीप टकरा गई। इससे जीप में सवार चार पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों का पीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली है। चालक का पुलिस ने चालान कर दिया।

एसओ एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब तीन बजे सरकारी जीप का चालक देवेंद्र सिंह गाड़ी लेकर कस्बे से बीसलपुर की ओर गश्त पर जा रहा था। जीप पर एचसीपी जगपाल सिंह, सिपाही हशमत अली, श्रीकृष्ण व सूरजपाल सवार थे। मुख्य मार्ग पर स्थित गोपी कॉलोनी के पास चालक जीप रोककर लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने जीप में टक्कर मार दी। जिससे चारो पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए और जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और उसके चालक को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि एचसीपी जगपाल सिंह की ओर से पुलिस ने वाहन चालक कोतवाली बीसलपुर के ग्राम भोगापुर निवासी रामभजन कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें