बाराकोट से ब्लॉक कार्यालय जा रही एक वैगनआर कार गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए। घायल को निजी वाहन से सीएचसी लोहाघाट लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मूल रूप से दिल्ली एवं हाल निवासी बाराकोट के 56 वर्षीय जगदीश सिंह अधिकारी बुधवार को बाराकोट ब्लॉक कार्यालय की ओर जा रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सौभाग्य से वह कार से छिटककर झाड़ियों में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके में पहुंचे। उन्होंने घायल को खाई से निकालकर सीएचसी में भर्ती किया। यूनिट हेड डा.रवि सिन्हा ने बताया कि घायल के सिर, हाथ तथा शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है।