फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी

Mon, 09 Nov 2015 11:11 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी नरेशपाल के मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी-जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

 मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी नरेशपाल ने बताया कि उनके रिश्तेदार की तबियत खराब थी। जिसे देखने सात नवंबर को वह परिवार समेत पैतृक गांव थाना गजरौला के सिंधौरा बिंदुआ गए थे। मकान पर ताला पड़ा हुआ था। रविवार की रात चोर मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरों व बक्सों का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी, चार सोने की चूड़ी, अंगूठी, कुंडल, झुमकी, सोने का हार सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह पास के लोगों ने जब मेन गेट का ताला टूटा देखा तो उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना पर जब वह पहुंचे और कमरों में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

एक रिश्तेदार और नौकरानी पर शक  
पीलीभीत। मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी डॉक्टर खलीक के घर चोरी गए पांच लाख के जेवरों के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटना में पीड़ित के एक रिश्तेदार और नौकरानी के शामिल होने का शक है। बता दें कि शनिवार की रात अज्ञात चोर डॉक्टर के घर से बक्शे का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को नौकरानी और डॉक्टर के एक नजदीकी पर शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें