फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई दिखाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की पिटाई

Thu, 15 Jun 2017 09:59 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
भ्‍ााजपा ‌िजजिलाध्‍ययक्ष्‍ा की गाड़ी
विज्ञापन
 मित्रों के साथ सैर सपाटे को चुका स्पॉट गए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के पुत्र डॉ. दक्ष गंगवार को सत्ता के नशे में वहां के कर्मिचारियों से दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया। गाड़ी में बैठकर शराब पीने के बाद कर्मचारियों से गाली गलौज करने पर चूका स्पॉट के स्टाफ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के चलते डीएफओ और एसडीओ भी चूका स्पॉट पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में जिलाध्यक्ष ने डिप्टी रेंजर सहित तीन नामजद व कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ माधोटांडा थाने में तहरीर दी है।      
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के पर्यटन सीजन का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। इसमें अन्य पर्यटकों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के पुत्र डॉ. दक्ष गंगवार अपने मित्रों के साथ पहुंचे। डीएफओ की मौखिक अनुमति पर पहुंचे डॉ. दक्ष ने 9:30 बजे चूका बीच के गेट नंबर चार में एंट्री की। इसके बाद वह चूका पहुंचे और अपनी गाड़ियां पार्किंग में रोकने के बजाय गेट के अंदर ले गए। इस पर जब स्टाफ ने मना किया तो वह उलझने लगे। वनकर्मियों के मुताबिक बाद में डिप्टी रेंजर मोबिन आरिफ के कहने पर उन्होंने गाड़ियां गेट के बाहर कर ली और गाड़ी में बैठ कर कथित तौर पर शराब पीने लगे। कुछ देर बाद वह लोग कैंटीन पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उन्होंने कर्मचारियों से अभद्रता कर गाली गलौज शुरू कर दी। बताया जाता है कि इस पर चूका स्पॉट के सभी कर्मचारी एकत्र हो गए और उन्होंने डॉ. दक्ष गंगवार सहित सभी की जमकर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार चूूका स्पॉट पहुंचे। चूंकि मामला सत्ता पक्ष से जुड़ी पार्टी के जिलाध्यक्ष का था इसलिए आननफानन में डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ केपी सिंह, महोफ रेंजर गिरिराज सिंह घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले को निपटाने का प्रयास भी हुआ लेकिन बात नहीं बनी। बेटे की पिटाई से क्षुब्ध जिलाध्यक्ष ने माधोटांडा थाने पहुंचकर डिप्टी रेंजर सहित तीन नामजद व कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश माधोटांडा पुलिस को दिए गए हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र व उनके साथियों द्वारा शराब के नशे में कर्मचारियों से मारपीट अभद्र व्यवहार करने की जानकारी स्टॉफ ने दी है। मौके पर शराब की खाली केन, नमकीन-चिप्स के खाली पाउच भी मिले हैं। वनकर्मियों के साथ अभद्रता करने, मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले सभी आरोपियों के नाम पते पता किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र व उनके साथियों पर विभागीय केस काटा जा रहा है। अलग से माधोटांडा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

- कैलाश प्रकाश, डीएफओ टाइगर रिजर्व


पहले भी सत्ता की हनक पर हुआ था बवाल      
माधोटांडा। चूका स्पॉट आने वालों पर सत्ता का सुरूर पहले भी दिखा है। करीब दो साल पूर्व परिवार के साथ पहुंचे तत्कालीन एक जिला पंचायत सदस्य पर भी वनकर्मियों के साथ मारपीट कर हंगामा करने का आरोप लग चुका है।       
टाइगर रिजर्व में पर्यटकों से अधिक आना जाना राजनेताओं एवं अधिकारियों का रहा है। बड़े नेताओं के साथ छोटे स्तर के नेता भी इसी राह पर चलकर बेरोकटोक घूमने को अपनी शान समझते हैं। चूका स्पॉट पहुुंचने पर वीआईपी ट्रीटमेंट की उम्मीद करते हैं। इन पर अंकुश न होने का परिणाम ही बृहस्पतिवार को झगड़े के रूप में सामने आया है। इससे दो वर्ष पूर्व भी नौ जून 2015 को सपा सरकार में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां उर्फ छोटे पर बराही गेस्ट हाउस और चूका स्पॉट में हंगामा कर वनकर्मियों से मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं। इस मामले में भी दोनों पक्षों की ओर से माधोटांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बृहस्पतिवार को वीआईपी ट्रीटमेंट पाकर जिलाध्यक्ष के पुत्र बिना कोई शुल्क दिए चूका घूमने गए थे और सत्ता की हनक में बेकाबू हो गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें