फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराकर भाग रहे तीन आरोपी दबोचे

Sat, 09 Jan 2016 11:32 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी बाइक पर रखी बाइक स्वामी की पेंट से चाभी निकालकर तीन युवक बाइक ले उड़े। बाइक स्टार्ट होने पर जब किसान की नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। किसान ने शोर मचाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और मार्ग से निकल रहे गांव के ही कुछ लोगों की मदद से बाइक का पीछा किया। पब्लिक के सहयोग से सक्रिय हुई पुलिस ने चूका के पास बाइक बरामद कर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन

गांव वीरखेड़ा निवासी राधेश्याम ने बताया कि वह बाइक से खेत देखने गए थे। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर उसे लॉक कर दी और चाभी पैंट की जेब में रख दी। खेत में पानी भरा होने के कारण उन्होंने पैंट उतारकर बाइक की सीट पर रख दिया और पड़ोस में ही स्थित खेत में चले गए। इसी बीच तीन युवक आए और उनकी बाइक पर रखी पैंट से चाभी निकाल ली और बाइक स्टार्ट करने लगे। बाइक स्टार्ट होने पर जब उनकी नजर पड़ी और वह कुछ कहते। इससे पहले ही आरोपी बाइक लेकर चूका की ओर भागने लगे। यह देख उसके होश उड़ गए और शोरशाराब किया। जिस पर मार्ग से बाइकों से निकल रहे लोगों ने चोरों का पीछा किया। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी और गांव की एक बाइक से खुद चोरों का पीछा करने लगा। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच चूका के पास लोगों ने उनसे बाइक बरामद कर तीनों को पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर पुलिस ने गांव पचपेड़ा निवासी गुरमेज सिंह, कुलवंत सिंह और भगवानपुर निवासी गुरुप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बाइक स्वामी की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें