फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Mon, 20 Apr 2015 11:35 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार थाना और कस्बा माधोटांडा निवासी 25 वर्षीय तैयब खां घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


माधोटांडा कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी हाजी ताहिर खां का पुत्र तैयब किसी काम से पीलीभीत आया था। वह शाम करीब पांच बजे वापस घर जा रहा था। पूरनपुर हाइवे पर सड़ा पुल के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस 108 से घायल को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल रवाना हो गए। सूचना पर मृतक के घर पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें