फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और उनके विरोधी पक्ष में मारपीट

Sat, 26 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
प्रधान और उनके विरोधी पक्ष में मारपीट - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
गांव दुधियाखुर्द में हुए विवाद में प्रधान व उनके विरोधी पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों ने एक दूसरे पर तमाम आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम की है। पुरानी रंजिशन में प्रधान व उनके विरोध पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों से जमकर लाठी डंडे चले और हथियार भी लहराए गए। मारपीट में प्रधान पक्ष के कोटेदार और प्रधान के मामा राजवीर सिंह, प्रधान के भाई चरन सिंह, प्रधान की बुआ सूटू देवी घायल हुई जबकि दूसरे पक्ष के शिवपाल सिंह, उनकी पत्नी नन्हीं देवी, पुत्री सिखा, भांजा सुखविंदर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने शिवपाल सिंह की ओर से प्रधान चमन सिंह, श्रीपाल सिंह, नवीन सिंह, प्रवीन सिंह, चंद्रभान सिंह, अजीत सिंह के खिलाफ जबकि दूसरे पक्ष राजवीर सिंह की ओर से ओमप्रकाश, शिवपाल सिंह, संदीप सिंह, राजू सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ करने, बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव मुजफ्फरनगर निवासी सतीश कुमार सिंह और दिनेश पाल सिंह में बिजली के खंभे को लेकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के सतीश पाल सिंह, दूसरे पक्ष दिनेश पाल सिंह घायल हो गए।। पुलिस ने सतीश कुमार सिंह की ओर से दिनेश पाल सिंह व विकास सिंह और दिनेश पाल सिंह की ओर से सतीश सिंह व  अनिल कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव पिपरिया जयभद्र निवासी सुनीत गिरी की उधारी मांगने के विवाद पर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि उसकी परचून की दुकान मे तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने सुनील गिरि की ओर से गांव निवासी रूप गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें